शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

What is cell ? कोशिका की खोज, आकार,आकृति Discovery, Shape,Size of cell, Cell Information In Hindi

What is cell ? कोशिका की खोज, आकार,आकृति Discovery, Shape,Size of cell, Cell Information In Hindi

कोशिका किसे कहते हैं,

 हेल्लो दोस्तो स्वागत है आपका O2kipathshala. Inमें और आपको इस आर्टिकल में कोशिका के बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में देने वाला हूं। और आपको नीचे बताए गए सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेना। 

1.कोशिका की परिभाषा,

2.कोशिका की खोज कब और किसने की?

3.कोशिका का आकार

4.कोशिका की आकति

5.जीवो के शरीर में कितनी कोशिकाएं पाई जाती हैं?

कोशिका किसे कहते हैं 

कोशिका जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई कहलाती है। सभी जीवधारियों का शरीर बहुत-से छोटे-छोटे कोष्ठों का बना होता है। इन कोष्ठों की कोशिका (cell) कहते हैं।

कोशिका शब्द की उत्पत्ति

कोशिका शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के cellula शब्द से हुई है जिसका अर्थ है 'एक कोष्ठ या एक कोठरी'।

कोशिका की खोज कब, किसने और कैसे की?

इंग्लैंड के वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) ने सन् 1665 में की पतली काट का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन करके सर्वप्रथम कोशिका का वर्णन किया। रॉबर्ट हुक ने वास्तव में कॉर्क की मृत कोशिकाओं का अध्ययन किया था। ये चारों ओर से मोटी दीवारों से घिरे रिक्त स्थान थे।

ल्यूवेनहॉक (Leeuwenhoek) ने सन् 1674 में एककोशिकीय पादपों, जन्तुओं, जीवाणुओं, डायटम, रुधिर केशिकाओं तथा शुक्राणु का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। ल्यूवेनहॉक ने उन्नत प्रकार की सूक्ष्मदर्शी द्वारा पहली बार बैक्टीरिया के रूप में मुक्त कोशिकाओं की खोज की।

मारसीलो मैल्पीघी और नेहेमिया ग्रयू चित्र ने अनेक पादप कोशिकाओं का अध्ययन किया।

कोशिका का आकार(size of cell)

अधिकांश कोशिकाओं का व्यास 0.1 micron से 20 micron के बीच होता है। माइकोप्लाज्मा लैडलवाई नामक कोशिकाएं सबसे छोटी ज्ञात कोशिकाएँ हैं। इसे प्ल्यूरोन्यूमोनिया लाइक ऑर्गेनिज्म = PPLO कोशिकाएं सबसे छोटी ज्ञात कोशिकाएँ हैं। प्ल्यूरोन्यूमोनिया का व्यास 0.1 माइक्रॉन से 0.3 माइक्रॉन तक होता 

माइकोप्लाज्मा लैडलवाई को छोड़कर अधिकांश कोशिकाओं का व्यास 0.5 micron से 20 micron के बीच होता है। सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अण्डा सबसे बड़ी कोशिका है, जिसका व्यास 135 मिमी से 170 मिमी तक होता है।

कोशिका की आकृति (SHAPE OF CELLS)

कोशिकाएँ गोलाकार(वृत्ताकार), अण्डाकार, लम्बाकार, घनाकार, बेलनाकार, नालाकार या बहुभुजाकार, चपटी या फीते के समान अथवा तश्तरीनुमा होती हैं।

कोशिकाओं की संख्या (Number Of Cell)

कोई भी जीव या तो एककोशिकीय होता है या बहुकोशिकीय। जो जीव एककोशिकीय होता है उसका शरीर केवल एक कोशिका का बना होता है। जो जीव बहुकोशिकीय होता है उसके शरीर में असंख्य कोशिकाएँ होती हैं। बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं की संख्या उनके आकार पर निर्भर करती है। बहुकोशिकीय जीव जैसे - बड़े पेड़ पौधे, मानव आदि 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें