जीवद्रव्य (Protoplasm) की खोज, परिभाषा, भौतिक गुण, Protoplasm in hindi | jeev dravya |Cell protoplam
कोशिकाभित्ति से घिरे, कोशिका के भीतर के संपूर्ण जीवित पदार्थ कोजीवद्रव्य कहते हैं। अथवा सभी कोशिकाओं में पाये जाने वाले सजीव कोलॉइडी पदार्थको जीवद्रव्य या प्रोटोप्लाज्म कहते हैं।
जीव-द्रव्य (Protoplasm) "जीवन का आधार" है।
हक्सले (Huxley) के शब्दों में, 'जीवद्रव्य जीवन का भौतिक आधार (Physical basis of life) है।' डुजारडिन ने 1835 में जीवद्रव्य को सारकोड (sarcode) नाम (Dujardin) ने दिया। पुरकिंजे ने 1840 में सर्वप्रथम प्रोटोप्लाज्म (protoplasm) शब्द का प्रयोग किया।
ह्यूगो वॉन मोल (Hugo Von Mohl) ने 1846 में पादप कोशिका में जीवद्रव्य का वर्णन किया और उसके महत्त्व की व्याख्या की। मैक्स शुल्ज (Max Shultze) ने 1861 में जीवद्रव्य वाद (protoplasm theory) प्रस्तुत किया।
जीवद्रव्य के गुण (Properties of Protoplasm)
1. जीवद्रव्य लसलसा, अर्द्ध-तरल, रंगहीन तथा जैली सदृश पदार्थ है।
2. यह की जल अपेक्षा अधिक भारी होता है। जल में अघुलनशील।
3. यह कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों से मिलकर बना है।
4. इसमें उपस्थित प्रोटीन अणु के कारण जीवद्रव्य दानेदार, कणिकायुक्त, तन्तुमय या जालिकामय दिखाई देता है। इन्हीं के कारण
जीवद्रव्य की गतियाँ (Movements of Protoplasm)
1. घूर्णन (Rotation) : जब कोशिका में जीवद्रव्य एक ही धानी के चारों ओर एक ही दिशा में गति करता है, तो इसे घूर्णन (rotation) कहते हैं, PROTOPLASM जैसे- वैलिसनेरिया (Vallisnaria) या हाइड्रिला (Hydrilla)
2. परिसंचरण (Circulation) :जब कोशिका में एक से अधिक धानियाँ होती हैं और जीवद्रव्य उन धानियों के चारों ओर विभिन्न दिशाओं में गति करता है, तो इसे परिसंचरण (circulation) कहते हैं। जैसे ट्रेडेस्कैन्शिया (Tradescantia) में।
3. पक्ष्माभी गति (Ciliary Movement) : जैसे क्लैमाइडोमोनास (Chlamydomonas) में तथा मॉस व फर्न के नर युग्मकों में।
4. अमीबीय गति (Amoeboid Movement) : जैसे अमीबा (Amoeba), ल्यूकोसाइट्स, स्लाइम मोल्ड तथा स्पाइरोगाइरा।
जीवद्रव्य के जैविक गुण (Biological Properties of Protoplasm)
जीवद्रव्य कार्बनिक तथा अकार्बनिक यौगिकों का मिश्रण है फिर भी इसकी कुछ अपनी विशेषताएँ हैं।
गति या चलन (movement or locomotion), पोषण (nutrition), उपापचय (metabolism), श्वसन (respiration), उत्सर्जन (excretion), सचेतनता या उत्तेजनशीलता (irritability), वृद्धि (growth) तथा जनन आदि जीवद्रव्य के जैविक लक्षण हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें