शुक्रवार, 25 जून 2021

Sugar Wholesale Business kaise shuru Kare ? चीनी के होलसेल से करें मोटी कमाई

चीनी का होलसेल बिजनेस कैसे शुरू करे ?- चीनी के होलसेल से करें मोटी कमाई 

चीनी होलसेल बिज़नेस कैसे करे

 दोस्तो आज के आर्टिकल में हम लोग बात करेंगे कि किस तरह से हम लोग चीनी का होलसेल बिजनस स्टार्ट कर सकते हैं ?इस आर्टिकल में हम आपको सबकुछ जानकारी दे देंगी की इस बिज़नेस को स्टार्ट करने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट कारण होगा ? और किसी जगह से इस बिज़नेस को स्टार्ट करना हैं ? और किन किन डॉक्युमेंट्स की जरूर पड़ेगी और कम से कम रेट में आपको चीनी कहा से खरीदनी हैं ? आपको चीनी का होलसेल बिज़नेस कैसे करना है और कितना मुनाफा होगा ? यह संपूर्ण इंफॉर्मेशन आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी। 

क्या यह बिजनेस एक अच्छा मुनाफा वाला बिजनेस हैं ?

पहले बात करते है कि क्यू चीनी का बिजनेस एक अच्छा मुनाफा वाला बिज़नेस है तो दोस्तो पहले के टाइम में अधिकतर लोग गुल और सक्कर का इस्तेमाल कर लिया करते थे। पर अब गुल और सक्कर की जगह चीनी ने लेली हैं और भारत के हर घर में आटा चावल और मसाला की तरह चीनी काभी उपयोग होता हैं। चीनी भी एक ऐसी चीज बन गई है जिसके बिना काम नहीं चलता। चीनी का इस्तेमाल रेस्टोरेंट में, होटल में, मिठाईयां बनाने वाली दुकानों में, बाकी भारत के हर घर में किया जाता हैं। बहुत बड़ी मात्रा में रोजाना चीनी को खरीदा और बेचा जाता हैं। चीनी का मार्केट में बिज़नेस करने के बहुत सारे मोक हैं। तो अब आप जान गए होंगे कि क्यों आपको यह बिज़नेस करना चाहिए। 

चीनी को तैयार कैसे करते है और भाव कैसे तय होता हैं ? 

आज आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ कर कम से कम भाव में चीनी खरीद ने की ट्रिक को समझ जाएंगे। दोस्तो चीनी को गन्ने की मदद से तैयार किया जाता हैं। यह शायद आप पहले जानते भी हों। बड़ी बड़ी चीनी मिलो के द्वारा किसानों से गन्ने को खरीद लिया जाता हैं। फिर इन मिलो में गन्नों को रेसो में कन्वर्ट किया जाता हैं। उसे ज्यूस निकाला जाता हैं। तो उसके बाद उस ज्यूस से चीनी को तैयार किया जाता हैं। यह चीनी कैसे बनाई जाती है यह मैने आपको इसी लिए बताया क्युकी चीनी का भाव इसी बात पर तय होता है। भाव तय होने में दो चीजों का रोल होता है पहला है कि किस भाव वे गन्ने खरीदे गए और दूसरा यह है कि 1 किलो चीनी बनाने में कितना पैसा लग जाता हैं। तो इस तरह से गन्ने के भाव और चीनी तैयार होती हैं। चीनी की प्रोसेसिंग फीस 1 या दो रुपए किलो बनी रहती हैं। और गन्ने का भाव ऊपर नीचे रहता हैं। और इसी वजह से चीनी का रेट भी ऊपर नीचे बढ़ता रहता हैं। 

सस्ती से सस्ती चीनी कहा से खरीदे ?

दोस्तो अब आप जान लीजिए कि सबसे सस्ती चीनी आपको कहा से खरीद नी हैं। दोस्तों सबसे सस्ती चीनी आपको उन्हीं राज्यो की चीनी मिलों से मिलेगी वह गन्नों का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है भारत में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और तमिलनाडू में सबसे ज्यादा होती हैं तो आपको इन राज्यो की चीनी मिलों में जाकर इनके रेट मालूम करने हैं और जिस मिल की भी प्रोसेसिंग भी सबसे कम हो और कोलेटी अच्छी हो। तो उनसे ही आपको चीनी खरीदनी हैं।  

दोस्तो चीनी दो या तीन वेरायटी में आती हैं। और यह चीनी मिल वाले तैयार करते हैं। एक होती है कंप्लीट बढ़िया दाने वाली चीनी जो अच्छे प्रोसेस से तैयार की जाती हैं। और दूसरी तरह की चीनी जो वेरायटी में थोड़ी हॉकी होती हैं। और उसके दोनों के कलर मेभी थोड़ा फर्क होता हैं। जब आप चीनी की मिलो में चीनी को खरीदने जाए तो आपको सभी प्रकार की चीनी को चेक करनी हैं। और उसके हिसाब से खरीदारी करनी है। 

इस बिज़नेस को शुरू करने के कीन किन चीजों और डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी ? 

पहले आपको एक दुकान चाहिए और साथ में एक गोदाम किभी जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आपको जीएसटी नंबर लेना है इसके बाद आपको कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाना हैं। तो दोस्तो उसके बाद आपको स्टाफ में एक व्यक्ति को तो रखना ही होगा। वो आपको काम में हेल्प करेगा। इन्वेस्टमेंट की बात करे तो आपको सबसे पहले दुकान और गोदाम का रेट तय करना होगा अगर दुकान और गोदाम आपके खुद के है तो किराया बच जाएगा। दोस्तो अब बात करते है कितनी रुपयों का शुरूआत में आपको माल खरीदना होगा। दोस्तो आपको शुरुआत में आपको दो से तीन लाख का माल खरीदना होगा। जिसमे आप आसानी से चीनी का होलसेल बिज़नेस शुरू कर पाएंगे। और आपको डॉक्युमेंट्स बनाने मेभी खर्चा आएगा कुल मिलाकर आप ढाई लाख से लेकर छे लाख रुपए का खर्च करके आप यह बिज़नेस शुरू कर सकते हो। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें